Chapter 10 - स्वयं प्रकाश (भाषा और अध्ययन)

Question 12:
निम्नलिखित वाक्यों से निपात छाँटिए और उनसे नए वाक्य बनाइए -
() नगरपालिका थी तो कुछ कुछ करती भी रहती थी।
() किसी स्थानीय कलाकार को ही अवसर देने का निर्णय किया गया होगा।
() यानी चश्मा तो था लेकिन संगमरमर का नहीं था।
() हालदार साहब अब भी नहीं समझ पाए।
() दो साल तक हालदार साहब अपने काम के सिलसिले में उस कस्बे से गुज़रते रहे।

() कुछ न कुछ - तुम हमेशा कुछ न कुछ मांगते ही रहते हो।
() को ही - राकेश को ही हमेशा अच्छे अंक मिलते हैं।
() तो था - रास्ते में कोई सवारी तो थी नहीं।
() अब भी - तुम अब भी बाज़ार नहीं गए।
() में - इस समय में तुम्हें अधिक मेहनत करनी चाहिए।


Question 13:
निम्नलिखित वाक्यों को कर्मवाच्य में बदलिए -
() वह अपनी छोटी-सी दुकान में उपलब्ध् गिने-चुने फ्रेमों में से नेताजी की मूर्ति पर फिट कर देता है।
() पानवाला नया पान खा रहा था।
() पानवाले ने साफ़ बता दिया था।
() ड्राइवर ने ज़ोर से ब्रेक मारे।
() नेताजी ने देश के लिए अपना सब कुछ त्याग दिया।
() हालदार साहब ने चश्मेवाले की देशभक्ति का सम्मान किया।
() उसके द्वारा अपनी छोटी सी दुकान में उपलब्ध् गिने-चुने फ्रेमों में से नेताजी की मूर्ति पर फिट कर दिया जाता है।
() पानवाले द्वारा नया पान खाया जा रहा था।
() पानवाले द्वारा साफ़ बता दिया गया।
() ड्राइवर द्वारा ज़ोर से ब्रेक मारे गए।
() नेताजी द्वारा देश के लिए अपना सब कुछ त्याग दिया गया।
() हालदार साहब द्वारा चश्मे वाले की देशभक्ति का सम्मान किया गया।


Question 14:
नीचे लिखे वाक्यों को भाववाच्य में बदलिए -
जैसे - अब चलते हैं। - अब चला जाए।
() माँ बैठ नहीं सकती।
() मैं देख नहीं सकती।
() चलो, अब सोते हैं।
() माँ रो भी नहीं सकती।
() माँ से बैठा नहीं जाता
() मुझसे देखा नहीं जाता।
() चलो, अब सोया जाए।
() माँ से रोया भी नहीं जाता