Chapter 10 - स्वयं प्रकाश (रचना और अभिव्यक्ति)

Question 6:
निम्नलिखित वाक्य पात्रों की कौन-सी विशेषता की ओर संकेत करते हैं -
() हालदार साहब हमेशा चौराहे पर रुकते और नेताजी को निहारते।
() पानवाला उदास हो गया। उसने पीछे मुड़कर मुँह का पान नीचे थूका और सिर झुकाकर अपनी धोती के सिरे से आँखें पोंछता हुआ बोला - साहब! कैप्टन मर गया।
() कैप्ट बार-बार मूर्ति पर चश्मा लगा देता था।

() हालदार साहब की विशेषताएँ -
(1) हालदार साहब देशभक्त थे।
(2) नेताजी के रोज़ बदलते चश्मे को देखने के लिए वे उत्सुक थे।
(3) नेताजी को पहनाए गए चश्मे के माध्यम से वे कैप्टन की देशभक्ति देखकर खुश होते थे।
(4) कैप्टन के प्रति उनके मन में श्रद्धा थी।
() पानवाले की विशेषताएँ -
(1) पानवाला भावुक था।
(2) कैप्टन के लिए उसके मन में स्नेह था।
(3) कहीं न कहीं वह भी कैप्टन की देशभक्ति पर मुग्ध था।
(4) कैप्टन के मर जाने से वह दु:खी था।
() कैप्टन की विशेषताएँ  -
(1) नेताजी के लिए उसके मन में सम्मान की भावना थी। इसलिए नेताजी को बग़ैर चश्मे के देखना उसे अच्छा नहीं लगता था।
(2) वह देशभक्त था।
(3) आर्थिक विपन्नता के कारण वह नेताजी को स्थाई रुप से चश्मा नहीं पहना पाता था।


Question 7:
जब तक हालदार साहब ने कैप्टन को साक्षात्‌ देखा नहीं था तब तक उनके मानस पटल पर उसका कौन-सा चित्र रहा होगा, अपनी कल्पना से लिखिए।
जब तक हालदार साहब ने कैप्टन को नहीं देखा था तब तक वो उसे एक फौज़ी समझते थे। उन्हें लगता था फौज़ में होने के कारण लोग उन्हें कैप्टन कहते हैं।


Question 8:
कस्बों, शहरों, महानगरों के चौराहों पर किसी किसी क्षेत्र के प्रसिद्ध व्यक्ति की मूर्ति लगाने का प्रचलन-सा हो गया है -
() इस तरह की मूर्ति लगाने के क्या उद्देश्य हो सकते हैं?
() आप अपने इलाके के चौराहे पर किस व्यक्ति की मूर्ति स्थापित करवाना चाहेंगे और क्यों?
() उस मूर्ति के प्रति आपके एवं दूसरे लोगों के क्या उत्तरदायित्व होने चाहिए?
()हम अपने आस-पास के चौराहों पर महान व्यक्तियों की मूर्ति देखते हैं। इस प्रकार की मूर्ति लगाने के कई कारण हो सकते हैं -
 (1) लोगों को प्रेरणा देने के लिए।
(2) उन महान व्यक्तियों के त्याग तथा बलिदान को अमर रखने के उद्देश्य से।
(3) ऐसे लोगों का सम्मान करने के उद्देश्य से।
() हम अपने इलाके के चौराहे पर महात्मा गाँधी की मूर्ति स्थापित करवाना चाहेंगे। क्योंकि उन्होंने हमारे देश को आज़ाद करवाने में मुख्य भूमिका निभाई। उन्होंने हिंसा को त्याग कर अहिंसा के पथ को प्रधानता दी।
() मूर्ति के प्रति हमारे तथा समाज के अन्य लोगों के कुछ उत्तरदायित्व हैं। हमें मूर्ति का सम्मान करना चाहिए क्योंकि ये मूर्ति किसी सम्माननीय व्यक्ति का प्रतीक है। हमें यह ध्यान रखना चाहिए कि किसी भी प्रकार से मूर्ति का अपमान न हो, मूर्ति की ज़रुरतों को पूरा करना हमारा कर्त्तव्य है।


Question 9:
सीमा पर तैनात फ़ौजी ही देश-प्रेम का परिचय नहीं देते। हम सभी अपने दैनिक कार्यो में किसी किसी रूप में देश-प्रेम प्रकट करते हैं; जैसे - सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाना, पर्यावरण संरक्षण आदि। अपने जीवन-जगत से जुड़े ऐसे और कार्यों का उल्लेख कीजिए और उन पर अमल भी कीजिए।
हम भी देश के प्रति अपने कर्त्तव्यों को पूरा कर के अपनी देशभक्ति का परिचय दे सकते हैं; जैसे -
(1) ज़रुरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए।
(2) जितना हो सके हमें सरकार की सहायता करनी चाहिए।
(3) समाज में हो रहे अन्याय का विरोध करना चाहिए।
(4) हमें देश की प्रगति में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।


Question 10:
निम्नलिखित पंक्तियों में स्थानीय बोली का प्रभाव स्पष्ट दिखाई देता है, आप इन पंक्तियों को मानक हिंदी में लिखिए -
कोई गिराक गया समझो। उसको चौड़े चौखट चाहिए। तो कैप्टन किदर से लाएगा? तो उसको मूर्तिवाला दे दिया। उदर दूसरा बिठा दिया।
मानक हिंदी में रुपांतरित -
अगर कोई ग्राहक आ गया और उसे चौड़े चौखट चाहिए, तो कैप्टन कहाँ से लाएगा? तो उसे मूर्तिवाला चौखट दे देता है और उसकी जगह दूसरा लगा देता है।


Question 11:
'भई खूब! क्या आइडिया है।' इस वाक्य को ध्यान में रखते हुए बताइए कि एक भाषा में दूसरी भाषा के शब्दों के आने से क्या लाभ होते हैं?
इस वाक्य में दो अलग-अलग भाषाओं को एक साथ मिलाकर प्रस्तुत किया गया है। साधारण बोलचाल की भाषा पर कई भाषाओं का प्रभाव रहता है। इस प्रकार के शब्दों का उच्चारण इसलिए किया जाता है। कि बहुत प्रचलित शब्द अक्सर लोगों को जल्दी समझ में आ जाते हैं। इस प्रकार के शब्दों के प्रयोग से वाक्य अधिक प्रभावशाली हो जाते हैं, दूसरी भाषा के कुछ शब्दों की जानकारी भी मिलती है।