Chapter 15 - महावीर प्रसाद द्विवेदी (रचना और अभिव्यक्ति)

Question 7:
महावीरप्रसाद द्विवेदी का निबंध उनकी दूरगामी और खुली सोच का परिचायक है, कैसे?

महावीर प्रसाद द्विवेदी जी ने निबंध के माध्यम से अपनी सोच को व्यक्त किया है। उस समय समाज में स्त्री शिक्षा पर प्रतिबंध था। उन्होंने स्त्री शिक्षा के महत्व को समाज के सामने रखा। आज समाज में, स्त्रियों में बहुत बदलाव आया है। आज की स्त्रियाँ पुरुषों के समान हैं। इससे द्विवेदी जी की दूरगामी सोच का प्रमाण मिलता है। स्त्रियों की शिक्षा को लेकर उनकी सोच खुली थी। वे स्त्रियों को समाज की उन्नति के लिए महत्वपूर्ण मानते थे।


Question 8:
द्विवेदी जी की भाषा-शैली पर एक अनुच्छेद लिखिए।
द्विवेदी जी की भाषा खड़ी बोली हिंदी थी। इन्होंने खड़ी बोली हिंदी को गद्य की भाषा के रुप में प्रधानता दी। इन्होंने व्याकरण तथा वर्तनी की अशुद्धियों पर विशेष ध्यान दिया, उनकी भाषा में तत्सम शब्द अधिक होते हैं। उन्होंने व्यंग्यात्मक शैली का भी प्रयोग किया।