Chapter 13 - सर्वेश्वर दयाल सक्सेना (भाषा और अध्ययन)

Question 10:
मेरा देश भारत विषय पर 200 शब्दों का निबंध लिखिए।

मेरा देश भारत
भूमिका - मेरा देश भारत है तथा हमें अपने भारतीय होने पर गर्व है। भारत वर्ष को सोने की चिड़िया कहते हैं। यहाँ विभिन्नता में भी एकता है। इस देश में तरह-तहर की बोलियाँ तथा भाषाएँ बोली जाती हैं। एक देश होने के बावजूद भी यहाँ लगभग हर जाति तथा धर्म के लोग रहते हैं फिर भी इनमें भाईचारा है। यह भारत वर्ष की एकता का प्रतीक है।
ऐतिहासिकता - यहाँ अनेक महापुरूषों का जन्म हुआ है। यहाँ राम जैसे मर्यादा पुरुषोत्तम का जन्म हुआ है, जिन्होंने धर्म पूर्ण शासन कर न्याय को कायम रखा। तो वहीं कृष्ण जैसे महाप्रतापी राजा भी हुए। इसी देश में महात्मा गाँधी का भी जन्म हुआ जिन्होंने समाज को अहिंसा का पाठ पढ़ाया। इसका प्रभाव आज भी यहाँ के जन जीवन में देखने को मिलता है। आज भी यहाँ के लोग धर्म तथा नीति से बँधे हुए हैं। भारतवासी आतिथ्य सत्कार करना अपना धर्म समझते हैं।
भौगौलिक सीमाएँ - भारतवर्ष उत्तर में कश्मीर से लेकर दक्षिण में कन्याकुमारी, पूर्व में असम से लेकर पश्चिम में गुजरात तक फैला हुआ है। उत्तर में हिमालय पर्वत भारत माता के सिर पर मुकुट के समान सुशोभित है। यहाँ नदी को भी देवी की संज्ञा दी गई है। गंगा नदी की देवी के रुप में पूजा होती है।
महत्व - दुनिया के प्रगतिशील देशों में भारत प्रथम स्थान पर है। दुनिया के सात अजूबों में पहला अजूबा यहीं पर है - ताजमहल, जिसे शाहजहाँ ने अपनी बेग़म मुमताज़ की याद में बनवाया था।
भारतवर्ष में विभिन्नता में भी एकता है। हर क्षेत्र से यह एक महत्वपूर्ण देश है। भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा है। इसमें तीन रंग है - केसरिया, सफ़ेद, हरा तथा बीच में अशोक चक्र सुशोभित है। हमारा राष्ट्रीय गान जन-गन-मन है, जिसके लेखक रविन्द्र नाथ ठाकुर हैं।


Question 11:
आपका मित्र हडसन एंड्री ऑस्ट्रेलिया में रहता है। उसे इस बार की गर्मी की छुट्टियों के दौरान भारत के पर्वतीय प्रदेशों के भ्रमण हेतु निमंत्रित करते हुए पत्र लिखिए।
मोती बाग दिनांक
नई दिल्ली (भारत) 23-7-09
110084
प्रिय मित्र,
तुम्हारा पत्र मिला। पढ़कर अत्यंत खुशी हुई है। जैसा कि तुम्हें पता है कि हमारे स्कूल में गर्मियों की छुट्टियाँ मिल गई हैं। यहाँ बहुत गर्मी है। मेरा तुमसे यह निवेदन है कि तुम भी अपनी छुट्टियों में यहा आओ हम दोनों छुट्टियों में साथ-साथ रहेंगे। गर्मियों में हम शिमला जाएँगे। यहाँ का मौसम इस समय अत्यंत मनमोहक लगता है। कम से कम एक माह की अवधि लेकर आना। अपने आने की सूचना अवश्य दे देना ताकि मैं पूरी तैयारी कर सकूँ। पत्र ज़रुर लिखना।
तुम्हारा मित्र मोहन
हडसन एंड्री
आस्ट्रेलिया
कैनबरा


Question 12:
निम्नलिखित वाक्यों में समुच्यबोध छाँटकर अलग लिखिए -
() तब भी जब वह इलाहाबाद में थे और तब भी जब वह दिल्ली आते थे।
() माँ ने बचपन में ही घोषित कर दिया था कि लड़का हाथ से गया।
() वे रिश्ता बनाते थे तो तोड़ते नहीं थे।
() उनके मुख से सांत्वना के जादू भरे दो शब्द सुनना एक ऐसी रोशनी से भर देता था जो किसी गहरी तपस्या से जनमती है।
() पिता और भाइयों के लिए बहुत लगाव मन में नहीं था लेकिन वो स्मृति में अकसर डूब जाते।
() और
() कि
() तो
() जो
() लेकिन