Chapter 6 - नागार्जुन (यह दन्तुरित मुस्कान - रचना और अभिव्यक्ति )

Question 5:
मुसकान और क्रोध भिन्न-भिन्न भाव हैं। इनकी उपस्थिति से बने वातावरण की भिन्नता का चित्रण कीजिए।

मुसकान तथा क्रोध मानव स्वभाव के दो अलग-अलग रुप हैं, जो एक दूसरे से भिन्न हैं। इनसे वातावरण भी प्रभावित होता है -
(1) मुसकान - निश्छल तथा प्रेम पूर्ण मुसकान किसी के भी हृदय को मुग्ध कर सकता है, यह किसी का भी क्रोध कम करने में सक्षम है तथा यह मन की प्रसन्नता का प्रतीक है।
(2) क्रोध - क्रोध व्यक्ति के मन में चल रहे असंतोष की भावना है। क्रोध में व्यक्ति के सोचने समझने की शक्ति खत्म हो जाती है।




Question 6:
दंतुरित मुसकान से बच्चे की उम्र का अनुमान लगाइए और तर्क सहित उत्तर दीजिए।

बच्चों के दाँत मुख्यत: 9 महीने से लेकर एक साल में आने लगते हैं। कविता को पढ़कर बच्चे की आयु लगभग 1 वर्ष की लगती है। बच्चा अपनी निश्छल दंतुरित मुसकान से सबका मन मोह लेता है।


Question 7:
बच्चे से कवि की मुलाकात का जो शब्द-चित्र उपस्थित हुआ है उसे अपने शब्दों में लिखिए।
कवि बच्चे से जब पहली बार मिलता है तब बच्चा उससे अपरिचित रहता है इसी कारण वह उसे एकटक देखता रहता है। बच्चे की मुसकान कवि के हृदय को अच्छी लगती है। उसकी मुसकान को देखकर कवि का निराश मन खुश हो जाता है। उसे ऐसा लगता है जैसे कमल के फूल तालाब को छोड़कर उसके झोंपड़ें में खिल उठे हैं।